बेगूसराय: नववर्ष पर बेगूसराय जिले के विष्णुपुर मोहल्ला में देर रात तक शराबपार्टी चली। एक कमरे में मौज-मस्ती के बाद कुछ देर बाद ही 34 वर्षीय युवक प्रभाकर झा की संदिग्ध मौत हो गई। प्रभाकर का शव उसी कमरा में पंखे से झूलता हुअ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने का दारोगा ज्योति कुमार ने पुलिस बल के साथ रविवार की सुबह पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत अधिक शराब पीने से हुई है या आत्महत्या अथवा हत्या के बीच मामलों की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। कमरे के गेट के समीप रखे डस्टबीन में शराब के बोतल भी मिले हैं।
मृतक की पत्नी दिव्या कुमारी ने पुलिस को बताया कि नववर्ष पर उसके पति के कमरे में अगल-बगल के तीन-चार लड़के आए और शराब पीने लगे। शराबपार्टी देर होने पर वे अपने दूसरे कमरे में अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ सोने चली गयी। तीन बजे सुबह जब उसकी नींद खुली व अपने पति के कमरे गयी तो देखा कि उसका पति पंखे से लटका हुआ है व गले में गमछा बंधा था।
मृतका की पत्नी ने अपने पति के गले से गमछा खोला व पति को बिछावन पर लेटाया। पानी भी पिलाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक उनकी मौत ही चुकी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के कारण रोजगार चला गया था जिसके कारण वह अक्सर तनाव में रहते थे। लेकिन कुछ बताते नहीं थे। बराबर शराब पीकर परेशान रहते थे।
Tags: