आकाशीय बिजली का कहर, वज्रपात से 8 की मौत

कई घायल

Update: 2026-06-19 17:51 GMT
Jharkhand झारखंड: पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की अलग-अलग घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के विभिन्न जिलों में हुई इन घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक नुकसान हजारीबाग जिले में हुआ, जहां वज्रपात की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं रामगढ़, पलामू, लोहरदगा, गोड्डा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, कई लोग खेतों में काम कर रहे थे और अचानक मौसम में बदलाव के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह दर्दनाक हादसे हुए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की थी।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं ने एक बार फिर मानसून के दौरान सुरक्षा उपायों की जरूरत को उजागर कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी के कारण ऐसे हादसे अक्सर बढ़ जाते हैं।
Tags:    

Similar News