Leh हिंसा का असर: लद्दाख के पर्यटन क्षेत्र में मंदी

Update: 2025-09-30 08:10 GMT
Leh लेह: लद्दाख के पर्यटन क्षेत्र को लेह में हुई हिंसा और कफ्यरू ने एक और झटका दिया है। 24 सितंबर को लेह शहर में लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) द्वारा आयोजित बंद के दौरान हुई झड़पों में चार लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल हुए। इसके बाद अनिश्चितकालीन कफ्यरू और मोबाइल इंटरनैट बंद होने से पर्यटकों की बुकिंग रद्द होने लगी। स्थानीय होटल मैनेजर नसीब सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह से लगातार बुकिंग रद्द हो रही हैं और आवश्यक सामान की कमी हो गई है। स्थानीय ट्रांसपोर्टर रिगजिन दोरजे ने कहा कि अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पर्यटन क्षेत्र पहले ही प्रभावित हुआ था, और लेह में हुई हिंसा ने भरोसा फिर डगमगा दिया। पर्यटक फंसे हुए हैं और प्रमुख स्थलों तक नहीं पहुंच पा रहे। पुलिस ने कफ्यरू को अशांति रोकने के लिए आवश्यक बताया। स्थानीय व्यवसायी और पर्यटक सभी जल्द शांति लौटने की कामना कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News