IAS अफसर पर वकील हुए हावी, जबरन उठक-बैठक कराते वीडियो वायरल

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-07-30 02:19 GMT

यूपी। शाहजहांपुर में वकीलों की भीड़ के बीच एक IAS अफसर कान पकड़े हुए उठक-बैठक कर रहा हो. न कोई रौब, न गुस्सा, न अहंकार. यह वीडियो जिसने भी देखा, उसकी आंखें ठिठक गईं. ये वही IAS रिंकू सिंह राही हैं, जिन्होंने 2009 में 83 करोड़ के घोटाले का भंडाफोड़ किया, और उसके बाद बदमाशों ने उन्हें सात गोलियां मार दी थीं. वह जिंदा तो बच गए, लेकिन उनका चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. लेकिन ईमानदारी और साहस की चमक नहीं गई.

आईएएस रिंकू सिंह राही अभी हाल में ही शाहजहांपुर के पुवाया में एसडीएम का चार्ज मिला. जिसके बाद वह निरीक्षण के लिए निकले थे इसी दौरान एक वकील टॉयलेट के बाहर गंदगी कर रहा था. नाराज आईएएस अफसर ने उससे उठक बैठक लगवा दी थी. जिसके बाद वकीलों ने हंगामा किया और सभी धरने पर बैठ गए. वकीलों के बीच पहुंचकर उन्होंने माफी मांगते हुए कान पकड़े और खुद उठक बैठक लगा दी. देखते ही देखते इसका वीडियो वायरल हो गया. दरअसल, मथुरा से ट्रांसफर होकर शाहजहांपुर आए रिंकू सिंह राही का कहना है कि अगर कोई गलती करता है तो उसको दंड मिलना चाहिए, ताकि वह दोबारा से ऐसी गलती ना करे. इस बात को समझाने के लिए मैंने स्वयं भी उठक बैठक लगाई.

यह वही रिंकू राही हैं, जिन्होंने 2009 में मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए 83 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश किया था. उस वक्त विभाग में बैठे कई रसूखदार लोग इस सच्चाई से बौखला गए थे. रिंकू ने जैसे ही घोटाले का खुलासा किया, उन पर हमला हो गया. उन्हें सात गोलियां मारी गईं. वह जिंदा तो बच गए. उनका कहना है कि जब आप ईमानदारी से काम करते हैं तो भगवान भी आपके साथ होता है. हमले के बाद उन्हें एक के बाद एक जिलों में ट्रांसफर किया गया. भदोही, श्रावस्ती, ललितपुर, हापुड़... लेकिन कहीं भी उन्होंने अपनी नीयत नहीं बदली और ईमानदारी से काम करते रहे.


Tags:    

Similar News

null