सुबह 4 बजे लैंडस्लाइड की घटना, फंसे 100 लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ब्रेकिंग

Update: 2024-07-30 01:53 GMT

केरल kerala news। केरल के वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड Landslide (भूस्खलन) हुई है. इसमें 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं. लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई. इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई. न्यूज एजेंसी के मुताबिक लैंडस्लाइड के चलते करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Kerala Big News लैंडस्लाइड से घायल होने वाले 16 लोगों को वायनाड के मेप्पाडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा है कि वायनाड में भूस्खलन के बाद सभी संभावित बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा. घटना के बारे में पता चलते ही सरकारी तंत्र बचाव अभियान में जुट गया है. आज राज्य के मंत्री घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं. 


Tags:    

Similar News

-->