जमीन विवाद: दो व्यक्तियों के बीच विवाद में फायरिंग, महिला सहित तीन घायल

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-02-27 17:24 GMT

राजस्थान के भरतपुर जिले में सीकरी थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर दो व्यक्तियों के बीच विवाद में फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोलकी गांव के रहने वाले मजीद और पुनाय गांव के रहने वाले फारुख के बीच खेत की मेड़ को लेकर रविवार सुबह झगड़ा हो गया।

यह दोनों सुबह खेतों में काम करने के लिए गए थे। मजीद के साथ उसकी मां मोहरवी भी खेत पर काम करने लिए गई थी। मजीद और फारुख दोनों सुबह खेत पर काम करते समय झगड़ने लगे। तब मजीद ने फारुख की जोरदार पिटाई कर डाली। इसके बाद फारुख ने कट्टा निकालकर मजीद को गोली मार दी।
मजीद के सिर में गोली के छर्रे लगे हैं। वहीं मजीद की मां को भी छर्रे लगे हैं। दोनों के बीच झगड़े को देख आसपास के लोग जमा हो गए और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मारपीट में फारुख भी घायल हो गया। मजीद और फारुख को अलवर के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही मोहरवी का इलाज सीकरी अस्पताल में जारी है।
Tags:    

Similar News

-->