रायपुर। भनपुरी में चाकू लहराने वाला बदमाश अब खमतराई पुलिस की गिरफ्त में है। मुखबिर से सूचना मिला था कि भनपुरी पाटीदार भवन के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है।
जिस पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा भनपुरी पाटीदार भवन के पास पहुंचकर आरोपी विकास दास मानिकपुरी पिता बलिदान मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष निवासी दहीहंडी मैदान के पास श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1126/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
विकास दास मानिकपुरी पिता बलिदान मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष निवासी दहीहंडी मैदान के पास श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर।