'राष्ट्रीय ध्वज के रूप में बने केक पर छुरी चलाई' , बीजेपी बोली- कांग्रेस की फितरत, बातों में संविधान, करतूतों में अपमान!
नई दिल्ली: बीजेपी ने X पर लिखा, कांग्रेस की फितरत: बातों में संविधान, करतूतों में अपमान! मंचों पर तिरंगे और संविधान की दुहाई देने वाले कांग्रेसी नेताओं की असलियत देखिए — जश्न के नाम पर राष्ट्रीय ध्वज के रूप में बने केक पर छुरी चलाई जा रही है।
जिस तिरंगे को 140 करोड़ भारतीय सम्मान और गर्व की नजर से देखते हैं, उसे कांग्रेस ने अपने जश्न का खिलौना बना दिया है!