Bareilly बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में मासूम ऋषभ के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन के बाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा मासूम ऋषभ को गोद में लिए नजर आ रही हैं। तस्वीर में बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद राहत और सुकून का भाव साफ दिखाई दे रहा है।
पुलिस के अनुसार, अपहरण की सूचना मिलने के बाद तत्काल टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों से मामले से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क और घटना के पीछे की साजिश की जांच की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। वहीं, सोशल मीडिया पर आईपीएस अंशिका वर्मा की तस्वीर को लेकर भी लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
Tags: