खरगे ने पीएम मोदी को घेरा: 'ऑपरेशन सिंदूर छोटा युद्ध

Update: 2025-05-21 11:32 GMT
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम हमले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। खरगे ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट मिलने के बावजूद पीएम मोदी ने अपना कश्मीर दौरा रद कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि खतरे की जानकारी होने पर भी पीएम ने सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया।
एएनआई, विजयनगर। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। वहीं, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को 'छोटा युद्ध' बताया।
कर्नाटक में समर्पण संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था।
खरगे ने आरोप लगाया, "मुझे जानकारी मिली है कि हमले से तीन दिन पहले मोदी जी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी और इसीलिए मोदी जी ने कश्मीर का अपना दौरा रद कर दिया। जब एक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आपकी सुरक्षा के लिए वहां जाना उचित नहीं है, तो आपने लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी सुरक्षा, खुफिया, स्थानीय पुलिस और सीमा बल को सूचित क्यों नहीं किया?"
Tags:    

Similar News