पीएम मोदी पर केजरीवाल ने किया हमला - देश की सुरक्षा को कॉमेडी बना रखा है...
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को वोट डाले जाएंगे और इसके लिए आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. वहीं आज लखनऊ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंचे और उन्होंने पीएम मोदी पर देश की सुरक्षा के लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में पिछले 7 साल में मोदी जी का राज है, 70 साल कांग्रेस का राज रहा है. लेकिन लेकिन इनके पास कोई भी काम भी नहीं है जो ये बता सके. लिहाजा ये केजरीवाल को आतंकवादी बताकर वोट मांग रहे हैं. केन्द्र सरकार ने मेरे ऊपर सारी रेड करवा दी लेकिन कुछ नहीं मिला.
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने बिजली फ्री की और राज्य में 24 घंटे बिजली दी जा रही है. यूपी में इसे लागू किया जाएगा और लोगों को बिजली मुफ्त में मिलेगी और 24 घंटे मिलेगी. आप ने दिल्ली में स्कूल और अस्पतालों को सुधार दिया है. लिहाजा यूपी में भी सरकार बनने के बाद यहां भी सुधार किया जाएगा. ये मैजिक सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही कर सकता है. केजरीवाल ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद वह महिलाओं और बेरोजगारों को भत्ता देंगे.