कश्मीरः कुलगाम में एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए, एक ने किया सरेंडर

Update: 2021-06-30 09:02 GMT

जम्मू:- दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली है। हालांकि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को कुलगाम के चिम्मीर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके उपरांत सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिस जगह पर आतंकी छिपे थे, उसे सुरक्षाबलों ने घेर लिया और आतंकियों को सबसे पहले आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी।
आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबल भी आतंकियों की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। अभी भी दो से तीन के करीब आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

Tags:    

Similar News