टेस्ट सीरीज से पहले करुण नायर ने दिखाए तेवर

Update: 2025-05-31 11:13 GMT
London. लंदन। भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले गैर आधिकारिक टेस्ट के पहले दिन भारत ए के लिए नाबाद 186 रन बनाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। 33 वर्षीय करुण नायर ने 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाए थे, लेकिन छह मैचों के बाद उन्हें तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। नायर ने अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद से नॉर्थम्पटनशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेला है। उन्हे आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शुक्रवार को सरफराज खान के साथ 181 और ध्रुव जुरेल के साथ 177 रन की अटूट साझेदारी की। टेस्ट टीम में जगह बनाने से चूके सरफराज ने 92 रन बनाए जबकि टेस्ट टीम में शामिल जुरेल ने दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद 82 रन
बनाए थे।


टेस्ट सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैम्पशायर के तेज गेंदबाज एडी जैक की गेंद पर 24 रन बनाकर कैच आउट हो गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लायंस के गेंदबाजों में बाएं हाथ के जोश हल सबसे आगे रहे। उन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने भारत ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को आठ रन पर एलबीडब्लू आउट किया और सरफराज को लेग साइड में कैच कराया। चार दिवसीय मैच का शनिवार को आखिरी दिन है। इसके बाद 6 जून से नॉर्थम्प्टन में दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेला जाएगा। इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स और भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल दूसरे मैच के लिए अपनी-अपनी टीमों में शामिल हैं। दोनो 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News