कंगना ने वरुण गांधी पर किया पलटवार
नई दिल्ली, पीटीआइ। बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट एक बार फिर अपनी बयानबाजी के लिए सुर्खियों में हैं। कंगना रनोट ने एक कार्यक्रम के दौरान आजादी को लेकर बयान दिया, जिसपर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उनपर निशाना साधा है। वरुण गांधी ने कंगना रनोट पर स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कंगना की सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह। दरअसल, कंगना ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बयान दिया कि 1947 में मिली आजादी भीख थी, देश को असली आजादी तो साल 2014 में मिली है। वहीं, अब कंगना ने वरुण गांधी के ट्वीट पर पलटवार किया है। कंगना ने वरुण गांधी के ट्वीट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाते हुए भड़ास निकाली है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए लिखा है, गांधी को आजादी भीख में मिली थी, जा अब और रो।