के. सुधाकरण और डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया
देखें आदेश
New Delhi. नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ नेताओं के. सुधाकरण और डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) का स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम कांग्रेस नेतृत्व की ओर से संगठन को और मजबूत करने तथा अनुभवी नेताओं को निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कांग्रेस कार्यसमिति पार्टी का सर्वोच्च नीति-निर्धारण निकाय है, जिसमें शामिल होना एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान माना जाता है।