पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, VIDEO
हमले के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है।
DEMO PIC
उन्नाव: शनिवार देर रात उन्नाव जिले में 25 वर्षीय एक स्थानीय पत्रकार को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीडी नगर निवासी मन्नू अवस्थी को कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।