Jodhpur पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल परिवादियों को लौटाए जाएंगे

Update: 2024-06-08 18:24 GMT
Jodhpur. जोधपुर। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की वेस्ट जिले की साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 100 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए इन मोबाइल की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इन्हें अब परिवादियों को लौटाए जाएंगे। जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार यादव ने बताया कि साइबर सेल जोधपुर पश्चिम ने बासनी, सरदारपुरा, प्रताप नगर, सूरसागर, देवनगर, कुड़ी, झंवर, विवेक विहार थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइलों को CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस किया। इन मोबाइल में नई सिम डालने से लोकेशन ट्रेस हो सकी। ऐसे 100 मोबाइल अब पुलिस ने बरामद किए हैं। जिन्हें परिवादियों को लौटाया जाएगा। इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है।
Tags:    

Similar News

-->