नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार दहशत फैलाने की कोशिशों में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में अनंतनाग में आतंकियों ने फिर एक बार हमला कर दिया है. यहां आतंकियों ने सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड फेंका है. जानकारी के मुताबिक ये हमला अरवानी बिजबेहरा इलाके में हुआ है. हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. इस हमले में किसी भी सुरक्षाबल के घायल होने की खबर अभी सामने नहीं आई है.

घाटी में आतंकियों की ये नापाक साजिश लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटों में ये दूसरी बार है जब आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है. इससे पहले रविवार शाम को आतंकियों ने पुलवामा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड अटैक किया था. जानकारी के मुताबिक पुलवामा स्थित पोस्ट ऑफिस के पास पुलिस चौकी (Police Post) पर ग्रेनेड हमला (Grenade Attack) हुआ था. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस अटैक में भी सीआपीएफ जवानों को ही निशाना बनाया गया था.


Tags: