जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय की लाश मिली, जांच जारी

कानून के तहत जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Update: 2023-06-05 07:14 GMT
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर शहर में सोमवार को एक गैर-स्थानीय व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस ने उसकी पहचान रांची (झारखंड) के अरुण कुमार के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि वह शहर के राजबाग इलाके में बेहोशी की हालत में मिला था।
पुलिस ने कहा, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कानून के तहत जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News