झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दिग्गज नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। वे गिरिडीह स्थित अपने आवास पर थे, जब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल गिरिडीह के स्थानीय मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।
हार्ट अटैक के कारण हालत इतनी गंभीर हो चुकी थी कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची तक नहीं ले जाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह का पूरा प्रशासन अस्पताल पहुंच गया है। मंत्री के निधन की खबर से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।
सुदिव्य कुमार सोनू वर्तमान में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने 2019 में पहली बार गिरिडीह सदर सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2024 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार जीत दर्ज की और हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। उनके पास पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद,युवा कार्य विभाग के साथ नगर विकास और उच्च,तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी थी।