झारखंड: नाव पलटने से 16 लोग लापता, 4 बचाए गए

झारखंड में धनबाद के पास बारबेंडिया पुल के पास गुरुवार को तूफान के कारण एक नाव पलटने से 16 लोग लापता हो गए हैं

Update: 2022-02-24 17:03 GMT

झारखंड में धनबाद के पास बारबेंडिया पुल के पास गुरुवार को तूफान के कारण एक नाव पलटने से 16 लोग लापता हो गए हैं। जामताड़ा जिला प्रशासन ने कहा कि नाव में सवार 18 से अधिक लोग निरसा, धनबाद से जामताड़ा जा रहे थे। चार लोगों को बचाकर कर अस्पताल भेजा गया है। एनडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल 12 लोगों की तलाश की जा रही है। बचाव अभियान जारी है।



Tags:    

Similar News

-->