अहमदाबाद इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
देखें VIDEO...
Ahmedabad. अहमदाबाद। गुजरात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन मंदिर में गुरुवार को भव्य आयोजन किया गया। जन्माष्टमी उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक रोशनी, फूलों की झालरों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के नाम की गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए लगी रही।
मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर विशेष मंगल आरती, झूला उत्सव और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की झांकी के दर्शन किए। कई भक्तों ने उपवास रखकर भक्ति-भाव से जन्माष्टमी मनाई। अहमदाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचे। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पुलिस बल और स्वयंसेवक तैनात रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह उत्सव भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और उल्लास का संगम बन गया।