जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने एक व्यक्ति के ऊपर फायरिंग की है. जिस व्यक्ति पर आतंकियों ने हमला किया।  उसकी पहचान त्राल के लुरगाम गांव के निवासी जावेद अहमद मलिक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हमला उसके घर के पास हुआ. हमले के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल मीर को इलाज के लिए एसडीएच त्राल ले जाया गया. पुलिस ने भी इस मामले की पुष्टि की है. आतंकियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.


Tags: