“I love India”: अमेरिका-भारत साझेदारी पर बोले जयशंकर, ट्रंप ने कहा- “मुझे भारत से प्यार है”
अमेरिका स्वतंत्रता दिवस
Delhi दिल्ली: अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विदेश मंत्री S. Jaishankar ने भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की आतंकवाद के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति स्पष्ट है और इस दिशा में आपसी सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।
जयशंकर ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में भारत-अमेरिका संबंध और अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का साझा लक्ष्य वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और दुनिया को अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में दोनों देशों के हित एक जैसे हैं, जिससे रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।
कार्यक्रम में भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को लाइव जोड़ा। इस दौरान ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री Narendra Modi की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे भारत से प्यार है। प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं। समारोह के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों, रणनीतिक सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों की साझेदारी को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।