राजस्थान में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए गहलोत सरकार ने पाबंदियों का दायरा बढ़ाते हुए जयपुर नगर निगम और जोधपुर नगर निगम के सभी क्षेत्रों में कक्षा 8 वीं तक के सरकारी और निजी स्कूल 17 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है, लेकिन आॅनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। अन्य जिलों में जिला कलेक्टर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से चर्चा कर निर्णय लेंगे। गाइडलाइन के अनुसार नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों में जहां कर्मचारियों की बैठने की व्यवस्था में सामाजिक दूरी का पालन करना संभव नहीं है। उन कार्यालयों में 50 प्रतिशत कार्यालय उपस्थिति और 50 प्रतिशत वर्क फ्राॅम होम के संबंध में जिला कलेक्टर निर्णय लेंगे। सीएम निवास पर बुलाई गई कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की वर्चुअल बैठक में पाबंदियां बढ़ाने पर गहन मंथन हुआ। सीएम की हरी झड़ी मिलने के बाद राज्य के गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी। यह आदेश 7 जनवरी शुक्रवार से प्रभावी होंगे।

प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियान स्थगित
गहलोत सरकार ने कोरोन के मद्देनजर प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियान को स्थगित कर दिया है। संपूर्ण प्रदेश में रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। खाद्यमंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सरकार की सख्ती के बाद ही लोग जागरुक होंगे। उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि कोरोना से किस तरह से बचाव किया जाए। इस पर विशेषज्ञों ने अहम सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि सीएम गहलोत ने सभी मंत्रियों को जिला अधिकारियों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए है। मंत्री 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हई मंत्रियों की बैठक में भी प्रताप सिंह खाचरियावास ने सीएम गहलोत को स्कूल और काॅलेज बंद करने कै सुझाव दिया थ।
पुलिस निकालेगी फ्लैग मार्च
राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर ने कहा कि जनता को जागरुक करने के लिए गुरुवार सभी जिला मुख्यालयों पर फ्लैग मार्च निकालेगी। सीएम गहलोत ने सभी मंत्रियों से जिला अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए है। डीजीपी एमएल लाठर ने कहा कि लोगों को सरकार की गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए पुलि फ्लैग मार्च निकालेगी।सीएम ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए आंशिक पाबंदिया लगाना जरूरी है। इससे पहले सीएम ने भारत निर्वाचन आयोग से राजनीतिक रैलियों पर रोक लगाने की मांग की है।
Tags: