मिसाइल सिटी का Video जारी कर ईरान ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत
पढ़े पूरी खबर
ईरान। ईरान ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए एक भूमिगत "मिसाइल सिटी" का एक नया वीडियो जारी किया है. इसमें एक लंबी सुरंग में भारी हथियारों के बीच गुजरते हुए देखा जा सकता है. मंगलवार, को जारी इस वीडियो में ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बागेरी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर अमीर अली हाजीज़ादे एक टनल के अंदर मिसाइल बेस का दौरा करते हुए दिख रहे हैं.
ईरानी मीडिया द्वारा जारी फुटेज में दिखाया गया कि यह भूमिगत ठिकाना विभिन्न प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइलों से भरा हुआ है. यह वीडियो सरकारी मीडिया द्वारा जारी किया गया है और इसमें खतरनाक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि ईरान किसी भी हमले को झेलने और कड़ा जवाब देने में सक्षम है.अधिकारी एक विशेष वाहन में सवार होकर इस जटिल सुरंग प्रणाली के अंदर भ्रमण करते दिख रहे हैं.
इस 85-सेकंड के वीडियो में ईरान की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद हुसैन बागेरी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर अमीर अली हाजीज़ादे को ईरान की सबसे उन्नत मिसाइलों और रॉकेटों के बीच चलते हुए देखा जाता है. इनमें ख़ैबर शिकन, क़ादर-एच, सज्जील, हाज कासिम और पावे लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइलें शामिल हैं. इनमें से कुछ हथियारों का इस्तेमाल ईरान ने पिछले साल इज़राइल पर हमले में किया था.