ईरान ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

Update: 2026-03-16 18:48 GMT
West Asia पश्चिम एशिया: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी युद्ध ने पूरे क्षेत्र को भय और तबाही के माहौल में डाल दिया है। ईरान ने इस युद्ध में अपनी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल किया, जिसे 'डांसिंग मिसाइल' और आशूरा मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है। यह मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है, 700 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकती है और आधुनिक आयरन डोम व एरो डिफेंस सिस्टम को भी चकमा दे सकती है।
दूसरी ओर, अमेरिका ने B-1B लान्सर बॉम्बर (BONE) को युद्ध में तैनात किया है। यह विमान 34,000 किलोग्राम तक के घातक बम और मिसाइल ले जा सकता है, एक बार में 9,400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और हवा में रिफ्यूलिंग की क्षमता रखता है। इसका उद्देश्य ईरान की सैन्य ठिकानों और बंकरों को पूरी तरह तबाह करना है।
तीसरे हफ्ते में, इजराइल ने भी ईरान के तेहरान और शाहिन शहर पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। IRGC हेडक्वॉर्टर और बासिज फोर्स के बेस तबाह हुए। इसी दौरान ईरान ने अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर करीब 700 मिसाइल और 3,600 ड्रोन दागे। UAE, कतर और बहरीन के सैन्य बेसों और कुवैत एयरपोर्ट पर भी हमले हुए, जिससे हवाई उड़ानों में रुकावट आई। IDF ने कहा कि यह युद्ध लंबा चलेगा और ईरान के हजारों टारगेट अभी भी शेष हैं। संघर्ष में दोनों पक्षों के घातक हथियारों का इस्तेमाल पूरे पश्चिमी एशिया में भय और आर्थिक तथा सैन्य अस्थिरता बढ़ा रहा है।
Tags:    

Similar News