Delhi दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच होने वाली भिड़ंत मानी जा रही है। क्रिकेट फैंस की नजरें इस दिलचस्प टक्कर पर टिकी हैं।



प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम ने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर आत्मविश्वास बढ़ाया है। वहीं मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम के लिए राहत की खबर यह है कि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या वापसी के लिए तैयार हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे।



बारिश के कारण मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया है, जिससे मुकाबला और ज्यादा रोमांचक हो गया है। इस फॉर्मेट में पावरप्ले तीन ओवर का होगा। चार गेंदबाज दो-दो ओवर डालेंगे, जबकि एक गेंदबाज तीन ओवर फेंक सकेगा। कम ओवरों के इस मुकाबले में हर गेंद अहम होगी और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

आईपीएल 2026: 3.2 ओवर का होगा पावरप्ले
11-11 ओवर के इस मैच में पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा। ऐसे में इस मैच में पहली ही गेंद से दोनों टीमों के बल्लेबाजों की ओर से लंबे-लंबे चौके छक्के देखने को मिल सकते हैं। आखिरकार मैदान पर हार्दिक पंड्या की झलक मिल गई है। अपनी पूरी किट पहने हार्दिक ने पहले किसी को गले लगाया और फिर कोच महेला जयवर्धने के साथ लंबी रणनीति साझा की। अब मैच का टॉस स्थानीय समयनुसार रात 9:55 बजे होगा, जबकि खेल की पहली गेंद रात 10:10 बजे फेंकी जाएगी।

Tags: