भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को मिला बूस्ट

Update: 2025-05-18 08:26 GMT
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एप्पल को भारत की बजाए अमेरिका में प्लांट लगाने की सलाह दी थी जिसे एप्पल ने सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं अब जून की शुरुआत से भारत में बने आईफोन की शिपमेंट भी शुरू हो जाएगी। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरु में आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग करने को तैयार है।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईफोन को लेकर भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। भारत में आईफोन बनाने का दूसरा प्लांट भी तैयार हो चुका है। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन इसी साल जून के महीने से भारत में बने आईफोन की शिपमेंट शुरू कर सकती है।
कर्नाटक के वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के देवनहल्ली में बना फॉक्सकॉन का नया प्लांट लगभग तैयार है। जून की शुरुआत में आईफोन की कमर्शियल सप्लाई शुरू हो सकती है।
Tags:    

Similar News