मासूम की चीख: पापा-पापा, ड्राइवर ने दिखाई दरिंदगी

Update: 2026-06-24 08:49 GMT

हैवान का फोटो 

Delhi:  दिल्ली के फुटपाथ से 10 साल की लड़की को किडनैप किया गया, रेप किया गया और फिर पत्थर से हत्या कर दी गई. आरोपी बुरी तरह से नशे में था. जिस वक्त उसने बच्ची को उठाया, उस वक्त वह मदद के लिए पापा-पापा चिल्ला रही थी.  साउथ दिल्ली से एक रोंगटे खड़ी करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कैब ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में पत्थत से कूचकर उसकी हत्या कर दी.

सोती हुई बच्ची का अपहरण कर उसे गुरुग्राम ले गया था ड्राइवर कैब डाइवर जिसकी पहचान बसु कुमार सिंह के रूप में हुई है, उसने बच्ची को फुटपाथ से उठाया और उसके लेकर गुरुग्राम की ओर गया, जहां उसने एक सुनसान जगह पर बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसके बाद पत्थर से उसे मारा और फिर उसकी लाश को फेंक दिया. उसने पुलिस को बताया कि वह उस जगह पर एक पैसेंजर को छोड़ने आया था, जहां उसने बच्ची को सोते हुए देखा.

बिहार का रहने वाला है बच्ची का परिवार जिस बच्ची के साथ हैवानियत हुई है उसका परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है.वे लोग पहले किराए के घर में रहते थे, लेकिन घर नहीं रहने के बाद वे लोग फुटपाथ पर रहने लगे.लड़की गुब्बारे बेचती थी और उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं. माता-पिता के चार बच्चे हैं, जिसमें यह 10 साल की लड़की भी शामिल है. बच्ची के पिता ने टाइम्स आॅफ इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि वह सो रहे थे, तभी उन्हें अपनी बच्ची की चिल्लाहट सुनाई दी, वह पापा-पापा चिल्लाकर मदद मांग रही थी. मैंने देखा उसे जबरदस्ती कार में डाला जा रहा था. मैं उसकी ओर भागा, लेकिन तबतक कार वहां से निकल गई.

भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रियेट किया, तो आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की. उस वक्त पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और उसके पकड़ लिया. पुलिस की पूछताछ में उसने यह माना है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. 

Tags:    

Similar News