सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ पोस्ट, 32 पर FIR दर्ज

Update: 2022-06-11 09:51 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए. इस दौरान प्रयागराज से हावड़ा और रांची तक हिंसक घटनाएं भी हुईं. यूपी पुलिस इन घटनाओं को लेकर आरोपियों की पहचान और धरपकड़ में जुटी है. वहीं, रांची में प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है. प्रशासन की ओर से ये ऐलान किया गया है कि घर के बाहर निकलने वाले लोगों को हिरासत में लिया जाएगा.

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर माहौल खराब करने के आरोप में 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने Twitter और facebook को पत्र लिखकर सभी आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है.

Tags:    

Similar News