ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना फिर एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की वजह साफ कर दी है। सेना का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई। मगर यह बदले की भावना नहीं बल्कि न्याय था। इस 1 मिनट से कम समय के वीडियो में सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की तबाही को 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर का खौफ आज भी पाकिस्तान के जहन में देखने को मिलता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर सेना के अधिकारी अक्सर ऑपरेशन सिंदूर की बात करते नजर आते हैं। वहीं अब भारतीय सेना ने भी साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले का बदला नहीं बल्कि न्याय था। भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान पर सेना की कार्रवाई की झलक साफ देखी जा सकती है।