INDIAN ARMY ने जारी किया वीडियो, ऐसे मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन

Update: 2025-05-09 02:09 GMT

दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर विभिन्न इलाकों में ड्रोन हमले की कोशिश की। हालांकि उनकी कोशिशों को भारत के सुरक्षाबलों के द्वारा नाकाम कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स द्वारा चलाए गए बड़े पैमाने पर ड्रोन-विरोधी अभियान में 50 से अधिक ड्रोन सफलतापूर्वक मार गिराए गए। ये ड्रोन हमले उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को निशाना बनाने के प्रयास में किए गए थे।

 सेना ने इन हमलों के जवाब में L-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन, Zu-23 मिमी तोपें, शिल्का सिस्टम्स और अन्य आधुनिक काउंटर-यूएएस उपकरणों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया। एक सैन्य सूत्र ने बताया, "सेना की त्वरित प्रतिक्रिया और उच्च स्तरीय समन्वय ने सुनिश्चित किया कि कोई भी ड्रोन भारतीय सीमा के भीतर गहराई तक प्रवेश नहीं कर सका। सभी को सफलतापूर्वक रोका और नष्ट किया गया।"


Tags:    

Similar News

null