'बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति...' , भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

देखें कई वीडियो.

Update: 2025-05-12 09:50 GMT

नई दिल्लीएयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, "...मैं आपको रामचरित मानस की कुछ पंक्तियां याद दिलाऊंगा, याद कीजिए वह पंक्ति- 'विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति'। समझदार के लिए इशारा काफी है।"

एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, "...जहां तक ​​तुर्की के ड्रोन का सवाल है, आपने देखा है कि हमने तस्वीरें दिखाई हैं, चाहे वे तुर्की के ड्रोन हों या कहीं और के ड्रोन हों, हमारा काउंटर UA सिस्टम, हमारे प्रशिक्षित एयर डिफेंस ऑपरेटर पूरी तरह सक्षम हैं और हमारे देश के पास काउंटर UA सिस्टम की स्वदेशी क्षमता है, इसने दिखाया है कि चाहे किसी भी तरह की तकनीक आए, हम उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।"
भारत पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर सेना की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। वायुसेना ने कहा कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। पाकिस्तान की तरफ से की गई कार्रवाई ने हमें जवाब देने पर मजबूर किया। पाकिस्तान की तरफ से हमारे ऊपर चीनी मिसाइल से हमला किया गया लेकिन वह हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने में नाकाम रहे। हमारे डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया।
एयरफोर्स की तरफ से मीडिया को संबोधित करते हुए एयर मार्शल भारती ने कहा, "हमने केवल आतंकियों को खत्म करने उनके ठिकानों पर सटीक हमले किए थे लेकिन पाकिस्तानी सेना ने इसे अपने ऊपर ले लिया। हमारा उद्देश्य पाकिस्तानी सेना के साथ युद्ध करने या उनके ठिकानों को निशाना बनाने का नहीं था। हमारी तरफ से पहले भी यह बात साफ कर दी गई थी। हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तानी आर्मी ने हमारे ऊपर हमला करने का प्रयास किया लेकिन वह हमारे मल्टी लेयर डिफेंस सिस्टम को भेदने में नाकाम रहे। हमारे एयर डिफेंस ने पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए तुर्की और चीनी ड्रोन्स और रॉकेट्स को हवा में ही मार गिराया।"
एयर मार्शल ने कहा, "इसके बाद हमारी तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें हमने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस को तबाह कर दिया और कई एयरबेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया। हमने पाकिस्तानी एयरफील्ड की दुर्दशा कर दी। हमारी सेना ने सरहद को पार किए बिना अपना काम को अंजाम दिया। पाक का जो भी नुकसान हुआ है, उसके लिए पाकिस्तानी सेना ही जिम्मेदार है। इस हमले के जरिए हमने दुनिया के तमाम देशों को अपनी ताकत दिखाई है। हम पाकिस्तान को यह साफ कर देना चाहते हैं कि हम पाकिस्तान पर जहां चाहें, जब चाहें हमला कर सकते हैं।

 

Tags:    

Similar News