महिला आधारित विकास की राह पर पथ प्रदर्शक बनेगा भारत

Update: 2023-09-23 12:15 GMT
चंडीगढ। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा है कि लोकसभा के बाद राज्यसभा में पास हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की राह में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक उत्थान की राह को आसान बनाया है, जिससे करोडों भारतीय महिलाएं सदैव उन पर गर्व करेंगी। महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में भी मंजूरी मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरी कैबिनेट व लोकसभा, राज्यसभा सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 21 सितम्बर भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों के साथ अंकित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिला की प्राचीर से संकल्प लिया था कि भारत महिला आधारित विकास की राह पर आगे बढ़ेगा और आज उनके संकल्प को सिद्धि तक लाने का दिन आ गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के अपने वादे को निभाते हुए आधी आबादी का दिल जीतने का काम किया है।
Tags:    

Similar News

-->