India-Serbia संबंधों को नई मजबूती, राष्ट्रपति मुर्मु ने वुचिच से की मुलाकात

Update: 2026-02-19 18:22 GMT
Delhi दिल्ली: सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति Aleksandar Vučić ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। 


राष्ट्रपति मुर्मु ने एआई इम्पैक्ट समिट में राष्ट्रपति वुचिच की भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत और सर्बिया की क्षमता और विशेषज्ञता को देखते हुए यह सहयोग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरा क्षेत्र है। उन्होंने जोर दिया कि उभरती तकनीकों में साझा पहल दोनों देशों के विकास और नवाचार को नई गति दे सकती है।
दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, पर्यटन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में तकनीकी आदान-प्रदान, निवेश, कौशल विकास और अनुसंधान साझेदारी को बढ़ावा देने के उपायों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने नवाचार-आधारित साझेदारी के माध्यम से नागरिकों के लिए नए अवसर सृजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह उच्चस्तरीय मुलाकात भारत और सर्बिया के बीच मजबूत होते रिश्तों और भविष्य की साझेदारी के नए आयामों का संकेत मानी जा रही है।
Tags:    

Similar News