US के मंत्री का दावा, अब भारत ने अमेरिकी दावे की निकाल दी हवा

देखें वीडियो.

Update: 2026-01-09 11:34 GMT

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर उपजे विवाद पर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अपनी स्थिति स्पष्ट की है. अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के उस दावे को भारत ने "सटीक नहीं" बताया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे बात न करने के कारण समझौता नहीं हो सका.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह कहना सही नहीं है कि बातचीत किसी व्यक्तिगत संवाद की कमी की वजह से रुकी है. दोनों पक्ष पिछले साल फरवरी से कई दौर की बातचीत कर चुके हैं और हम एक संतुलित समझौते के बेहद करीब हैं."
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 2025 में अब तक आठ बार फोन पर बातचीत हो चुकी है. भारत दोनों पूरक अर्थव्यवस्थाओं के बीच संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते के लिए प्रतिबद्ध है.
लुटनिक के इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% के भारी टैरिफ का कारण व्यापारिक हितों के बजाय ट्रंप की व्यक्तिगत नाराजगी है. दावों के अनुसार, पीएम मोदी द्वारा व्यक्तिगत हस्तक्षेप न करने को ट्रंप ने 'अपमान' के रूप में देखा और इसी के चलते भारत पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए.

Tags:    

Similar News