पहली बार खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव

Update: 2026-03-05 11:11 GMT
नई दिल्ली: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका (Condolence Book) पर हस्ताक्षर किए. उन्होंने यह हस्ताक्षर भारत सरकार की ओर से किया, जिसमें भारत ने हालिया घटना पर ईरान के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की. साथ ही पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की. ईरान इस्लामी गणराज्य के 86 वर्षीय पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई 1989 से देश पर शासन कर रहे थे.
अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई थी, एक ऐसी घटना जिसने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध के दलदल में धकेल दिया है. यह युद्ध श्रीलंका के तट तक भी पहुंच चुका है, जहां हिंद महासागर में अमेरिकी सबमरीन ने एक ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से उड़ा दिया. अजरबैजान ने भी ईरान पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया है. अजरबैजान ने ईरान पर अपने एक एयरपोर्ट को निशाना बनाने का आरोप लगाया है और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है.
Tags:    

Similar News

null