Delhi दिल्ली: भारत और चीन ने सीधे हवाई सेवा को जल्द फिर से शुरू करने और द्विपक्षीय संवाद बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। यह घोषणा दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों ने शुक्रवार को की।यह निर्णय गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय विदेश सचिव और चीनी उप विदेश मंत्री के बीच हुई बैठक के बाद आया है।
दोनों देशों ने अक्टूबर 2023 में अपने हिमालयी सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को लेकर समझौता किया था, जिससे 2020 में शुरू हुई सीमा पर तनातनी में नरमी आई थी। इस स्थिति के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और हवाई यात्रा प्रभावित हुई थी।चीन की ओर से कहा गया कि दोनों पक्षों को मतभेदों को सही ढंग से संभालना चाहिए और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति बनाए रखने में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।