मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली, खड़गे बोले- 'चोरी की सरकार नहीं चलने देंगे...'
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रामलीला मैदान के मंच से केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष ज्ञानेश कुमार को बचने नहीं देगा और उन्हें हटाकर ही दम लेगा, खड़गे ने आरोप लगाया कि ये सरकार चोरी की सरकार है और इसे हटना होगा. उन्होंने ये भी दावा किया की पीएम मोदी और अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने नारा दिया- 'मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ.'
अखिलेश यादव बोले- जो पापी है उसका नाश होता है
अखिलेश यादव ने रैली में दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विदाई होने जा रही है. उन्होंने कहा, मैं ये कह सकता हूं आज कि जो जन सैलाब और जन समर्थन देख कर के रामलीला मैदान में, ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी बन गया है. ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी है और इस मैदान में कई बार नया इतिहास लिखा गया है. मैं कह सकता हूं ये जो जनसमर्थन दिखाई दे रहा है. फिर से बदलाव आएगा और ये इंकलाब के नारे है ये गवाह है कि कभी भी परिवर्तन आ सकता है और हम आपसे कहना चाहते हैं. जो लोग कभी यूपी से आए थे. वो उप से ही बाहर जाएंगे और यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई उससे बेहतर करते हैं. और अभी लोकसभा में थोड़ी बहुत विदाई की है. लेकिन आने वाले समय में 2027 में ऐसी विदाई होगी की दोबारा भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी लोग लौट करके नहीं आ पाएंगे. याद रहे भारतीय जनता पार्टी को. ये राम जी की लीला का मैदान है. हॉरर और हमने रामलीला में देखा है और यहां पर सदियों से लोग जानते हैं. ये जो पापी है उसका नाश होता है. राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं है न केवल इनका नाश होने जा रहा है.
दिल्ली के रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन की महारैली है. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. INDIA ब्लॉक की रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. रैली का ड्रोन से लिया गया वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ नजर आ रही है.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने INDIA गठबंधन की महारैली पर कहा, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में दिल्ली में ऐसी रैली कभी नहीं देखी. शायद बहुत पहले कभी ऐसा हुआ हो. इससे साबित होता है कि बीजेपी के जाने का समय तय हो रहा है. उनका जाना अब पूरी तरह से तय है.'
दिल्ली के रामलीला मैदान में 'INDIA' ब्लॉक की महारैली हो रही है. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. INDIA ब्लॉक के नेता रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं. रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए है.
इस बीच, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात है. वहीं, रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी कर रहे हैं.