बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक से हुई मौत

विधायक को सुबह 10:30 बजे के करीब पालम विहार में हार्ट अटैक आया

Update: 2024-05-25 12:01 GMT

विधायक को सुबह 10:30 बजे के करीब पालम विहार में हार्ट अटैक आयागुरुग्राम: हरियाणा लोकसभा चुनाव छठे चरण की वोटिंग के बीच दुखद घटना सामने आई है। गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। विधायक को सुबह 10:30 बजे के करीब पालम विहार में हार्ट अटैक आया। उन्हें पालम विहार स्थित मनीपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दौलताबाद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी और बाद में भाजपा सरकार का समर्थन किया था। विधायक के परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल ने पुष्टि की कि विधायक की मृत्यु के बारे में परिवार को जानकारी मिल गई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शोक व्यक्त किया: बादशाहपुर सीट से जीत हासिल करने के बाद राकेश दौलताबाद ने BJP के समर्थन में राकेश। विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा है कि बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। राकेश जी के अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है।

Tags:    

Similar News

-->