Independence Day 2025 : लाल किले में पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

Update: 2025-08-15 02:01 GMT

दिल्ली। Independence Day 2025 लाल किले में पीएम मोदी ने तिरंगा फहराया. भारत को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं. 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से देश को आजादी मिली थी. आज ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी देश के नाम अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार पर जोर दे सकते हैं. लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड भी पीएम मोदी के ही नाम है. उन्होंने 2024 के स्वतंत्रता दिवस मौके पर 98 मिनट तक भाषण दिया था.


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. कुल 11,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और 3,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं. ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स पैनी नजर रखे गए हैं. सुरक्षा के लिए कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. मौसम विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस साल स्वतंत्रता दिवस का थीम 'नया भारत' रखा गया है. 

Full View


Tags:    

Similar News

null