Colombo कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 गेंद में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके योगदान से भारत की पारी मजबूत हुई और रन गति बनी रही।
भारतीय पारी की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता बनाए आउट हो गए। पावरप्ले में भारत ने 1 विकेट पर 52 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर आउट हो गए। पारी के अंत में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर थे। पाकिस्तान की टीम ने कप्तान सलमान अली आगा के नेतृत्व में गेंदबाजी की। उन्होंने पहले ओवर में दबाव बनाए रखा। उस्मान तारिक ने अपने पहले ओवर में केवल 6 रन दिए।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड हमेशा रोमांचक रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 7 मैच जीते और पाकिस्तान ने एक ही जीत दर्ज की। पिछली बार 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
टी20 WC 2026 में भारत-पाकिस्तान का प्रदर्शन:
भारत ने अपने पहले दो मुकाबले अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की।
पाकिस्तान ने पहले दो मैचों में नीदरलैंड और अमेरिका को मात दी।
प्लेइंग इलेवन:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक