देश में कोविड मामलों में बढ़ोतरी

Update: 2025-06-01 11:02 GMT

Delhi दिल्ली: देशभर में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 तक पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1,400 सक्रिय केस दर्ज किए गए हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 मामले सामने आए हैं। पिछले 48 घंटों में ही 1,000 से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी से अब तक कोरोना से 28 मौतें हो चुकी हैं। कर्नाटक सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी है। खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत टेस्ट कराने की अपील की गई है।

मिजोरम में सात महीने बाद दो कोविड मरीज सामने आए हैं, जिनका इलाज एक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है

Tags:    

Similar News