लखनऊ: लखनऊ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है्। यहां एक रिटायर आईएएस की पत्नी की लूट के बाद हत्या कर कर दी गई। हत्या की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। घटना इंदिरा नगर सेक्टर 22 की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस छानबीन में जुट गई। मौके पर डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।
इंदिरा नगर निवासी रिटायर आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे सुबह गोल्फ खेलने गए थे। जब वह गोल्फ खेलकर घर लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी की लाश लटक रही है। यह नजारा देख कर वह दंग रह गए है। उन्होंने बताया कि घर खुला खुला था, अलमारियों का सामान बिखरा था। पत्नी मोहिनी दुबे के गले में फंदा लगा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि लूट के बाद पत्नी की हत्या की गई है। डीएन दुबे (71) रायबरेली के डीएम और प्रयागराज के मंडलायुक्त रह चुके हैं।
Tags: