मौत के मुंह में समाए! दो बच्चों की मौत, मदद के लिए दौड़ी महिला तो...

हालात गंभीर.

Update: 2024-08-04 11:57 GMT

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिमी चंपारण: पश्चिमी चंपारण के गौनाहा थाना इलाके में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं बच्चों की मदद के लिए नदी में घुसी महिला भी डूबने लगी। ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बैरटवा गांव की है।
रविवार को पंडई नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों में रिंकू चौरसिया का 8 साल का पुत्र कृष कुमार और धर्मराज यादव की भांजी नेहा कुमारी ( 9 साल) शामिल हैं। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू की पत्नी रीता देवी (30 साल) दोनों बच्चों के साथ गांव से पूरब पंडाई नदी के किनारे मिट्टी खोद रही थी। और दोनों बच्चे नदी में नहा कर रहे थे।
इसी बीच दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए, और डूबने लगे। रीता उनको बचाने के लिए नदी में घुस गई और वो भी डूब गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव को नदी से खोज निकाला है। रीता को भी नदी से निकल लिया गया है। उसकी सांसे चल रही थी। उसे इलाज के लिए गौनाहा रेफरल अस्पताल भेज दिया गया। वहां से उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है। मौके पर गौनाहा थाना की पुलिस एवं मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो मौजूद रहे।


Tags:    

Similar News

-->