पति के सामने महिला ने प्रेमी के नाम की लगाई सिंदूर, अरेंज मैरिज से थी नाखुश

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-06-18 01:44 GMT

यूपी। जौनपुर जिले में सरपतहां क्षेत्र में सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को पति के सामने उसकी पत्नी की मांग में प्रेमी ने सिंदूर डालकर अपना बना लिया। इसके पर दोनों के खुश रहने की कामना कर पति ने उन्हें भरे मन से विदा कर दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही।

सराय मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी खेतासराय क्षेत्र में दो साल पहले हुई थी। युवक अपनी दुल्हन विदा कराके घर लाया। उधर, युवती युवक के साथ शादी करके ससुराल तो चली आई पर उसका का प्रेम संबंध एक अन्य युवक के साथ था। वह ससुराल में कुछ समय रहने के बाद अपने मायके गई। मायके पहुंचने के बाद प्रेमी से मिलने पर सिलसिला फिर शुरू हो गया। कुछ दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह बात पति को पता चली। इसके बावजूद इसके पति उसे अपने घर ले आया। वापस ससुराल पहुंचने और प्रेमी का साथ छुटने पर वह नाखुश थी। नाराज महिला पति को धमकियां देने लगी। वह कहने लगी कि जान दे दूंगी। पति अपनी पत्नी लेकर नोएडा चला गया। पत्नी फिर भी मानी। उसका प्रेम प्रसंग जारी रहा। पति के ड्यूटी पर जाने के बाद वह मोबाइल फोन पर प्रेमी से घंटों-घंटों बातें करती थी।

इससे पति परेशान हो गया था। कोई रास्ता न सूझता देख सोमवार शाम उसे लेकर नोएडा से वापस घर आ गया। उसने पत्नी से फोन कराकर उसके प्रेमी को सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में बुलवाया। मंदिर में उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। इसके बाद उसने दोनों को भरे मन विदा कर दिया।

Tags:    

Similar News