फ़ाइल फोटो

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भगवा कलर का कुर्ता पहन नमाज पढ़ने पहुंचे एक व्यक्ति को इमाम ने नमाज अदा नहीं करने दी, और उसे मस्जिद से भगा दिया, बताया जा रहा है कि उसे मस्जिद के इमाम ने नमाज पढ़ने से रोका और उससे कहा कि 'ये हिंदुओं का लिबास है लिहाजा इसे पहनकर नमाज नहीं पढ़ सकते हो।' बताते हैं कि इमाम ने ना सिर्फ उसे रोका साथ ही ये भी कहा कि दोबारा इस रंग का लिबास पहनकर मस्जिद में न आना। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इमाम ने ये भी कहा कि- 'यदि मुस्लिम हुकूमत होती, तो तुम्हें ढंग से समझा दिया जाता।
शख्स ने अपना अपमान माना है और वो सदमे में है, इसके बाद उसने मस्जिद के इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। फर्रुखाबाद में रहने वाले कुंवर आसिफ अली खां नाम के शख्स ने मस्जिद के इमाम पर आरोप लगाया है कि वो नमाज पढ़ने के लिए भगवा रंग का कुर्ता पहनकर आए थे, जिसके बाद इमाम ने उन्हे मस्जिद में नमाज अदा नहीं करने दी, उन्होंने आरोप लगाया है कि मस्जिद के इमाम ने उन्हें बिना नमाज अदा किए यह कहकर वहां से भगा दिया कि भगवा कुर्ता हिंदुओं का पहनावा है और ये रंग पहनकर मस्जिद आने और मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है।
Tags: