बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत के बाद गुरुवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। टीम हाईटेंशन लाइन के पास बने अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंची, इस दौरान मकान मालिक और निगम अधिकारियों के बीच जमकर विवाद हुआ।
मकान मालिक ने आरोप लगाया कि निगम ने नक्शा पास करने के बाद अवैध निर्माण को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया और अचानक तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, विवाद के बाद निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध मकान को जमींदोज कर दिया।
निगम का दावा है कि स्वीकृत नक्शे के खिलाफ निर्माण किया जा रहा था। इस लेकर दो बार नोटिस भी गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।