आपसे नहीं संभलती कानून व्यवस्था तो हमें दे दीजिए हम दिल्ली को सबसे सुरक्षित शहर बना देंगे: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली: दिल्ली में कल दिनदहाड़े प्रगति मैदान के पास लूट हुई है। यह तो जंगलराज हो गया है। क्या देश की राजधानी में इस तरह की कानून व्यवस्था होनी चाहिए? इसका एक ही कारण है कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल अपनी पूरी ऊर्जा दिल्ली सरकार के काम रोकने में लगाते हैं। आपसे नहीं संभलती कानून व्यवस्था तो हमें दे दीजिए हम दिल्ली को सबसे सुरक्षित शहर बना देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बात कही है।